आंगनवाड़ी केंद्रों की हकीकत उजागर: कई केंद्रों पर बच्चे नदारद, मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता भी नहीं मिलाकलेक्टर नीतू माथुर सख्त, निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
रिपोर्ट: मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर, 16 जुलाई 2026।जिले में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जांच के लिए प्रशासन ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे ने हरसवाट, लक्ष्मणी, मायाला तथा स्कूल फलिया (मायाला) स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान चारों केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम पाई गई। वहीं मायाला के स्कूल फलिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में एक भी बच्चा मौजूद नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि किसी भी केंद्र पर निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बनाया जा रहा था तथा बच्चों को नाश्ता भी वितरित नहीं किया गया।कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।निरीक्षण में सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को विस्तृत जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के पोषण और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Continue With Google
Comments (0)