अशोक पांसे बने किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री,मगोना खुर्द में हुआ भव्य स्वागत

मुलताई।प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम मगोना खुर्द निवासी  अशोक पांसे को प्रदेश किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर ग्राम मगोना में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा और स्वागत जुलूस ग्राम स्वागत गेट से उनके निवास तक निकाला गया।
कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सभी ने श्री पांसे को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
स्वागत कार्यक्रम में सतीश धाकड़, चन्द्रशेखर चंदू देशमुख, चंद्रशेखर उर्फ पांडु कोसे सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं का समाधान और मजबूती से उठेगा।