फाग उत्सव और गाड़ा खिंचाई का आज होंगा आयोजन
दुर्घटना की रोकथाम के प्रयास के चलते थाना कोतवाली पुलिस ने 20 घरों को चिन्हित कर मकान मालिकों को दिए नोटिस -मकान की छत पर अनाधिकृत प्रवेश नहीं होने देवे
बड़वानी में धुलेंडी के अवसर पर फाग उत्सव और गाड़ा खिंचाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए थाना कोतवाली पुलिस ने नवलपुरा क्षेत्र में 20 घरों के मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। पुलिस ने मकान मालिकों को छतों पर अनाधिकृत प्रवेश न होने की चेतावनी दी
इस दौरान थाना कोतवाली टीआई बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि बड़वानी थाना क्षेत्रांतर्गत नवलपुरा में गाड़ा खींचाई दौरान आसपास के बहुत सारे लोग आयोजन मार्ग में आने वाले घरों की छत पर अत्यधिक संख्या में चढ़कर आयोजन देखते है, जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।वही इस दुर्घटना की रोकथाम को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला के निर्देशन में थाना कोतवाली ने करीब 20 घरों को चिन्हित कर मकान मालिकों को नोटिस देते हुए उन्हें बाहरी लोगों को अनाधिकृत प्रवेश नहीं होने की चेतावनी दी इस दौरान टीआई बिसेन ने कहा कि उन घरों की छत पर अधिक संख्या में अनाधिकृत या उनकी बिना अनुमति के बाहरी लोग न चढ़े जिससे उनके साथ कोई अनहोनी या दुर्घटना न हो सके जिसके चलते मकान मालिक अपनी जिम्मेदारी निभाए ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बच सके यदि ऐसा करने में नाकाम होते हैं तो उन मकान मालिकों की लापरवाही मानी जाएगी। इस दौरान थाना कोतवाली ने नोटिस के अलावा थाना मोबाइल के PA सिस्टम से मुनादी करते हुए आम जनों से अपील भी की गई

Continue With Google
Comments (0)