महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 4 घंटे लटकी रही:बड़वानी में ग्रामीणों-पुलिस ने बाहर निकाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम
बड़वानी जिले की पानसेमल तहसील में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते कुएं में छलांग लगा दी। करीब चार घंटे तक कुएं में लटकी रहने के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना पानसेमल के खड़की रोड पर हुई।
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय महिला कुएं में गिरने के बाद अंदर बने एक रास्ते को पकड़कर लटकी रही। सुबह खेत मालिक मोंटू जब अपने खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने कुएं में किसी के होने का आभास किया। पास जाकर देखने पर एक महिला कुएं में लटकी हुई मिली।
ग्रामीणों ने खाट-रस्सी को बाहर निकाला
मोंटू ने तुरंत 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खाट और रस्सी की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला
महिला को तत्काल शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता लगा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी राजल भंडारी ने बताया कि सुबह घूमने के दौरान उन्होंने रमेश नामक किसान के खेत के पास भीड़ देखी। पास जाकर पता चला कि एक महिला कुएं के अंदर एक पत्थर पर लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत थाने और नगर परिषद को सूचना दी, जिसके बाद नगर परिषद, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला का रेस्क्यू किया गया।

Continue With Google
Comments (0)