कृष्ण जन्म प्रसंग में लोगों ने पहुंच का धर्मलाभ अर्जित किया
आफताब खान पथरिया
पथरिया नगर के ममलेश्वर घाम वार्ड क्रमांक 13 में सामाजिक लोगो द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक पंडित अवधेश महाराज ने मधुर संगीत और सरल शैली में भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कृष्ण जन्म के अवसर पर पूरा पंडाल भक्ति और उल्लास के वातावरण से सराबोर नजर आया। नगर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी महिला-पुरुष एवं बच्चे कथा श्रवण के लिए पहुंचे। जयकारों, भजनों और आरती के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कथा के दौरान शांति, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया जा रहा है।
Continue With Google
Comments (0)