मुंगावली। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर क्षेत्र में निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान के तहत ग्राम बिल्हेरू से होते हुए कलश यात्रा मुंगावली पहुंची। नगर में पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ हुई यात्रा में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने सिर पर कलश रखकर सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं यात्रा के दौरान जगह-जगह नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संतो को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
विधायक ने संत रविदास महाराज के विचारों को बताया प्रासंगिक
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समानता, भाईचारे, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने और सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने की प्रेरणा दी। विधायक यादव ने कहा कि संत रविदास महाराज का संदेश किसी एक समाज तक सीमित नहीं है बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है आज के समय में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और समरसता बनी रहे, यही इस कलश वंदन यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और नागरिकों की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
मातृशक्ति ने बढ़ाई यात्रा की शोभा
कलश यात्रा में माताओं और बहनों की विशेष सहभागिता रही। सिर पर कलश धारण कर महिलाएं यात्रा में शामिल हुईं। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण के बीच यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली जहाँ जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक सत्येन्द्र कलावत, सह संयोजक राजेश पंथी, शीला जाटव, जगन्नाथ पीपल, रामवीर धनोरिया द्वारा विभिन्न मंडलो में यह कलश यात्रा निकाली गई यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष नीतू ग्वाल, अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री नरेश ग्वाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष मोदी, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार, कार्यक्रम के मंडल प्रभारी रामबाबू दुबे मंडल महामंत्री, मुंगावली मंडल प्रभारी प्रतापभान सिंह पप्पू रातीखेड़ा, रविन्द्र लोधी प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लखन सुरेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, पुष्पेन्द्र सिंह दांगी, रंजीत राजपूत सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में नागरिक शामिल हुए यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं एकता का संकल्प लिया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा सामुदायिक भवन पहुंची जहां इसका समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर 20 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक क्षेत्र में कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से संत रविदास महाराज के समानता, मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
Continue With Google