**बाग थाने की डेहरी चौकी पर आरक्षक 6 साल से जमे, ट्रांसफर रुकवाने का आरोप**

*डेहरी।* बाग थाने की डेहरी चौकी पर तैनात आरक्षक 26 सोनू राठौर का मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। जिला पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट आदेश के बावजूद वे धरमपुरी थाने में ट्रांसफर होकर भी अपनी जगह छोड़ने को तैयार नहीं हैं। स्थानीय स्तर पर इसे जिला कप्तान के आदेश की खुली अवहेलना माना जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक सोनू राठौर ने एसपी कार्यालय के बाबू से साठ-गाँठ कर अपना ट्रांसफर रुकवा लिया है। वे वर्ष 2020 से लगातार बाग थाने में पदस्थ हैं। छह साल बीत जाने के बाद भी उनका ट्रांसफर नहीं हो सका। पहले उनका ट्रांसफर धरमपुरी हो चुका था, फिर भी वे अब तक बाग थाने से रिलीज नहीं हुए हैं।

आरक्षक पर और भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। डेहरी चौकी क्षेत्र में चोरों से मिलीभगत का आरोप है। कहा जा रहा है कि चोरों को पहले से सूचना मिल जाती है और आरक्षक बिना वर्दी के ही इलाके में अपना दबदबा जमाए हुए हैं।

पूर्व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के आदेश को भी नजरअंदाज किए जाने की बात सामने आई थी। अब वर्तमान जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

प्रशासन को इस प्रवृत्ति पर सख्ती से अंकुश लगाना होगा। वरना अधिकारी के आदेश की जगह नेताओं और बाबुओं के दबाव का बोलबाला बढ़ता जाएगा और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा और बढ़ जाएगा।