, छत्रापुर के कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ*
सौसर विकासखंड के ग्राम छत्रापुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ और सौसर विधायक विजय चौरे के विकास कार्यों और कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर यह प्रवेश हुआ। नगर सौसर स्थित विधायक निवास पर विधायक विजय चौरे और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र येमदे ने सभी को कांग्रेस का गमछा पहनाकर और पुष्पमाला से स्वागत कर कांग्रेस परिवार में शामिल किया।
विधायक विजय चौरे ने कहा - "कांग्रेस का इतिहास आजादी से पहले से है। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं के हक, अधिकार और रोजगार के लिए संघर्ष किया है। आप सभी युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।"
कांग्रेस में शामिल होने वालों में ग्राम छत्रापुर से चंद्रशेखर हिंगवे, संतोष ढोबाले, संजय देहारे, आंबादास देशमुख, शिवा बोदरे, राज टेकाम सहित अन्य साथी शामिल हैं।
इस मौके पर चंद्रशेखर हिंगवे ने कहा कि वे विधायक विजय चौरे के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास और जनसेवा में पूरी निष्ठा से योगदान देंगे।
इस दौरान डॉ. राजेश सोमकुवर, सुनील भांगे, देवेंद्र केदार, सुरेश नखाते, अलकेश बागड़े, जुबेर अली, अमित सिरसाम आदि मौजूद रहे।
Continue With Google