आदिवासी महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,मामला सन्दिग्ध
_कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरौला स्थित बस स्टैंड के समीप सोमवार को एक 35 वर्षीय महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने का मामला सामने आया है।पीड़िता की पहचान राम बाई पति रामनरेश बैगा के रूप में हुई है।जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल उमरिया लाया गया।108 एम्बुलेंस के ईएमटी आबिद शेख एवं पायलट संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही बिना विलंब किए मौके पर पहुंचे और प्राथमिक सहायता देने के बाद महिला को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने स्वयं जहरीले पदार्थ का सेवन किया या फिर वह किसी साजिश का शिकार हुई है।पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।मामले को और भी संदिग्ध इसलिए माना जा रहा है क्योंकि जिला अस्पताल में पीड़ित महिला के साथ उसकी सास और पड़ोसी महिला उपचार के लिए पहुंची,जबकि घटना के समय घर पर मौजूद होने के बावजूद पति उसके साथ अस्पताल नहीं आया।इस वजह से घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या के प्रयास का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।_
Continue With Google
Comments (0)