पेयजल संकट दूर करने संगठन ने उठाई मांग

उचेहरा -इन दिनों बढ़ती गर्मी  को लेकर नगर सहित ग्रामीण जन काफी बेहाल है  बढ़ते पेयजल संकट को दूर करने जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भटनवारा के सामाजिक संगठन ग्राम विकास मंच  ( गैर पंजीकृत संस्था ) के सचिव विकास सेन अध्यक्ष शुभांचल चौधरी की अगुवाई में ग्राम प्रधान की अनुपस्थिति में रोजगार सहायक धीरज विष्वकर्मा को ज्ञापन सौपते कहा कि ग्राम पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल संकट को दूर करने , बिगड़े हैंडपंपो की मरम्मत कराये जाने एवं पुराने बोरवेल को पुनः चालू कराने के संबंध में  ज्ञापन सौपा इसके अलावा तीन प्रमुख बिंदुओ पर ध्यान आकृष्ट कराते कहा कि गढ़ी मोहल्ला (सेमरी रोड) पर स्थित हैंडपंप के भीतर  जलस्तर तो पर्याप्त है,परंतु इस हैंडपंप में  अतिरिक्त पाइप डालने से पेय जल संकट कुछ हद तक कम हो सकता है गर्मी के कारण जल स्तर भी नीचे चला गया इस लिए  और समस्या हो गईं अगर हैंड पम्प में  अतिरिक्त पाइप डलवादिए जाते हैं तो  बर्तमान समय की समस्या हल हो सकती  है। कुछ अन्य मांगों में  नई बस्ती के मुख्य मार्ग में लगा हैंड पंप काफी समय से पूरी तरह खराब पड़ा है, जिसके कारण इस बस्ती के निवासियों को पेयजल के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों पर निर्भर होना पड़ता है। इसी प्रकार पानी टंकी के आगे चौड़ा रोड (पुराना बोरवेल) जो  वर्तमान समय में बंद पड़ा है। इसमें अगर इसमे नई मोटर डालकर  इसे पुनः चालू करवा दिया जाए तो  निश्चय ही ग्रामीण जनो को पेय जल संकट से राहत मिल सकती है ज्ञात हो कि वर्तमान समय मे गांव में सिर्फ 1 ही बोरवेल है जो पंचायत भवन में है उसी के भरोसे ग्रामीण जनो की प्यास बुझती हैं,लेकिन इसके लिए ग्रामीणों को घंटों - घण्टों का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणो ने पंचायत के जिम्मेदारो से उम्मीद लगाई है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा ।ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से महेंद्र यादव ,राज विष्वकर्मा आकाश सेन, सुबोध यादव, सोयल खान, अतुल सोनी, बेटू चौधरी, राहुल चौधरी, ललित विष्वकर्मा, प्रवीण विष्वकर्मा सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे ।