गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में प्रति रविवार की भांति पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा अपने निवास गणनायक से क्षेत्र के उपचाररत मरीजों को उनके परिजनों सहित बेहतर इलाज हेतु भोपाल रवाना किया गया।

विधायक गोपाल भार्गव ने बताया कि जिला दमोह के किशुनगंज पथरिया से एक ही परिवार के 04 सदस्य प्रद्युम्न गुप्ता,प्रीति गुप्ता,श्रीमती निधि गुप्ता एवं महेन्द्र गुप्ता,जिन्हें पेट एवं हड्डी संबंधी समस्याएं हैं, साथ ही ग्राम लखरोनी के जमना कुर्मी,जो हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं, एवं टीकमगढ़ के शिव नारायण विश्वकर्मा,जो किडनी की समस्या से ग्रसित हैं को भी उपचार हेतु भेजा गया।

कुल 17 मरीजों को उनके परिजनों सहित 38 लोगों को वातानुकूलित बस एवं एम्बुलेंस के माध्यम से भोपाल भेजा गया है। इनमें 02 कैंसर, 02 हृदय, 02 श्वास, 03 किडनी, 01 हर्निया सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं।

भोपाल स्थित निवास पर सभी मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन, विश्राम एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि सभी को उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह सतत प्रयास जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक छोटा सा कदम है।ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटें एवं अपने परिवार के साथ स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। प्रभारी सचिन अठभैया से एवं हेल्पलाइन नंबर 9300778378 से संपर्क कर सकते हैं।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने सभी मरीजों से स्वास्थ्य के बारे में जाना। और एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।