मध्यप्रदेश के अध्यापक अपनी मांगों के लिए फिर से आंदोलन की राह पर

केसली (सागर), मध्यप्रदेश। प्रदेश के अध्यापक अपनी लंबित मांगों के निराकरण के लिए एक बार फिर आंदोलन के रास्ते पर निकल पड़े हैं। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेशभर के अध्यापक 2 जनवरी 2026 को राजधानी भोपाल में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन डॉ. अंबेडकर जयंती मैदान, टीटी नगर भोपाल में होगा, जिसका नेतृत्व संघ के प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल करेंगे।

संघ के संभागीय अध्यक्ष धर्मेंद्र दुबे ने जानकारी दी कि अध्यापकों की प्रमुख मांगों में प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना, नियुक्ति तिथि से ग्रेच्युटी का लाभ, तथा पेंशन बहाली शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नियुक्ति दिनांक से 01 जुलाई 2018 तक मिलने वाले अर्जित अवकाश की पात्रता समाप्त कर दी गई है, जिससे भविष्य में मिलने वाली ग्रेच्युटी एवं पेंशन राशि में भारी कमी आ रही है। इस विसंगति को दूर करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

इसके अतिरिक्त संघ ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था को समाप्त करने की भी मांग की है। अध्यापकों का कहना है कि यह व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है और इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।

धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर अपील की जा रही है। इस आंदोलन में शामिल होने की अपील करने वालों में:

  • धर्मेंद्र दुबे
  • राकेश राजपूत
  • शरद राजपूत
  • ब्रजेंद्र चौबे
  • दशरथ लोधी
  • ब्रजेश शुक्ला
  • श्रीकांत गर्ग
  • गोपाल ठाकुर
  • अभिषेक राजोरिया
  • गोविंद ठाकुर
  • प्रसन्न ठाकुर
  • प्रदीप ढेकला
  • करसिंह लोधी
  • रंजीत ठाकुर
  • सीताराम विश्वकर्मा
  • अभय कांनोजिया
  • राजकुमार शर्मा
  • विजय राजपूत
  • पवन दुबे
  • अमित पचौरी
  • श्रीमती परवीन खान
  • रामेति ठाकुर
  • रंजना ठाकुर
  • उषा दहिया
  • विनीत सोनी
  • ममता ठाकुर

संघ ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि अध्यापकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।