भाजपा की जिला बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी की मासिक जिला बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने शक्ति केंद्रों को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए उन्हें और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बूथ स्तर तक नियमित संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने हाल ही में संपन्न मंडल बैठकों और जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता की जानकारी दी। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।