जयपाल सिंह चावड़ा ने जिलों एवं मंडलों में मोर्चे के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां प्रदेशभर में किसान मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि सभी नियुक्त संभाग प्रभारी अपने-अपने संभाग में जिलों एवं मंडलों में किसान मोर्चा के गठन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करेंगे। साथ ही किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को किसानों तक पहुंचाने का कार्य भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चा किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है और प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। नई जिम्मेदारियों के साथ संभाग प्रभारी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।