बोरी बलात्कार और लूट कांड: कांग्रेस की जांच समिति पहुंची मैदान में..., कैबिनेट मंत्री और सांसद ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
अब तक क्या-क्या हुआ ?
प्रेम गुप्ता
आलीराजपुर, 14 जुलाई। बोरी क्षेत्र में आदिवासी विधवा महिला के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की पांच सदस्यीय जांच समिति ने सोमवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया, आर्थिक सहायता सौंपी और प्रशासन को कई मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। इस बीच केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और सांसद अनिता चौहान ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें ढाँढस बंधाया।
अब तक की बड़ी अपडेट्स
कांग्रेस की पांच सदस्यीय जांच समिति बोरी पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
₹1 लाख की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को सौंपी गई।
बोरी थाने पर चल रहे धरने में समिति शामिल हुई और ग्रामीणों से चर्चा की।
एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित परिवार के पुनर्वास, पर्याप्त आर्थिक सहायता, बच्चों को सरकारी नौकरी/स्थायी रोजगार की मांग उठाई गई।
बोरी थाना प्रभारी को हटाने, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, रात्रि गश्त बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टीम बनाने की मांग की गई।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि देर से सक्रिय हुए, जबकि पीड़ित परिवार कई दिनों तक न्याय की प्रतीक्षा करता रहा।
मंत्री नागर सिंह चौहान और सांसद अनीता नागर सिंह चौहान पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया गया।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे
पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, विधायक झूमा सोलंकी, विधायक सेना महेश पटेल तथा
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल।
अब आगे क्या?
पुलिस जांच और आरोपियों पर कार्रवाई पर सबकी नजर।
प्रशासन द्वारा कांग्रेस की मांगों पर निर्णय का इंतजार।
कानून व्यवस्था और पीड़ित परिवार के पुनर्वास को लेकर राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।
Continue With Google
Comments (0)