मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नवनिर्मित पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण, SP मनोहर सिंह मंडलोई की पहल से साकार हुई आधुनिक सुविधा

दित्यपाल राजपूत 

टीकमगढ़ पुलिस को मिली आधुनिक सौगात, माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने किया कंट्रोल रूम का उद्घाटन

₹2 करोड़ 51 लाख की लागत से तैयार हुआ नवनिर्मित पुलिस कंट्रोल रूम

टीकमगढ़, 17 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को टीकमगढ़ में नवनिर्मित पुलिस कंट्रोल रूम का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। लगभग ₹2 करोड़ 51 लाख 55 हज़ार की अनुमानित लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक कंट्रोल रूम जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी तथा तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

लोकार्पण अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने एवं पुलिस व्यवस्था को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नवीन पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय तथा जनसेवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र खटीक, जिले  की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, आईजी सागर रेंज श्री मिथिलेश शुक्ला, डीआईजी श्री विजय खत्री,पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई,कलेक्टर श्री विवेक श्रोतीय, जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक सहित जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नवीन पुलिस कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा इसे जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह आधुनिक सुविधा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाओं के प्रभावी संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

टीकमगढ़ पुलिस ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवीन पुलिस कंट्रोल रूम जिले में जनसुरक्षा, त्वरित पुलिसिंग एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।