बड़वानी :-आईडीसीए के तत्वावधान मे खरगोन जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-13 क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत सोमवार को बुरहानपुर और बडवानी जिले की टीम के मध्य मैच हुआ। इस दौरान बुरहानपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 28 ओवर में 82 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें रोहित प्रजापति ने 27 रन, देवांश ने 14 रन बनाए। वहीं बड़वानी के गेंदबाजी पार्थ, देवांश और सौरभ मालवीय ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़वानी की टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इसमें काव्यांश मालवीया ने सर्वाधिक 45 का योगदान दिया। बड़वानी ने 8 विकेट से मैच जीतकर अपना स्थान सेमीफाइनल में प्रवेश दिया।