कमर्शियल गैस संकट से बुरहानपुर बेहाल: होटलों में जली लकड़ी-कोयले की भट्टियां, व्यवसायियों पर बढ़ा संकट
बुरहानपुर। जिले में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल, ढाबा और मिठाई व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर Iran–Israel Conflict के बाद कच्चे तेल और कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर अब स्थानीय बाजार में भी दिखाई देने लगा है।
स्थिति यह हो गई है कि कई होटल और मिठाई दुकानों में गैस की जगह लकड़ी, कोयला और डीजल की भट्टियां जलाकर काम चलाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध मिठाई प्रतिष्ठान मिलन मिठाई के संचालक बनातवाला ने बताया कि गैस की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है और उन्हें मिठाइयों व अन्य सामग्री की मात्रा कम करनी पड़ रही है। फैक्ट्री में मजबूरी में कोयले की भट्टी जलाकर काम करना पड़ रहा है।
वहीं Kundan Sweets के मैनेजर भाऊलाल महाजन ने बताया कि गैस की कमी से पुराने जमाने की तरह पारंपरिक भट्टियों पर काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नए कर्मचारी केवल गैस पर काम करने के आदी हैं, इसलिए उन्हें अब लकड़ी और कोयले की भट्टी पर काम करना सीखना पड़ रहा है।
इसी तरह Burhanpur Jalebi Center के संचालक ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में अब डीजल और कोयले की भट्टी बनाकर उत्पादन करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले समय में व्यापारियों और आम लोगों दोनों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
व्यापारियों का कहना है कि अभी शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है और Ramadan भी चल रहा है। इसके बाद हिंदू त्योहार भी आने वाले हैं, ऐसे में गैस की किल्लत से होटल और ढाबा संचालकों के साथ-साथ आम जनता भी प्रभावित हो रही है।
अब लोगों की नजर शासन-प्रशासन पर टिकी है कि आम जनता और व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए गैस आपूर्ति को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Continue With Google
Comments (0)