टीकमगढ़। लिधौरा ताल में सांसद निधि से बने 10 लाख रुपये के उत्सव धाम सभागार का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने घटिया निर्माण देखकर नाराजगी जताई। उखड़े फर्श और टूटी सीढ़ियां देखकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और उद्घाटन किए बिना लौट गए।