बीना रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी का मामला
बीना रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 3 से 8 माह की मासूम बच्ची चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई अज्ञात महिला
सो रहे परिवार की नजर चूकते ही वारदात को दिया अंजाम; जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस टीमें तलाश में जुटीं
बीना (सागर) - मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना रेलवे स्टेशन पर देर रात एक घटना सामने आई है। स्टेशन के प्लैटफॉर्म क्रमांक 03 पर अपने परिवार के साथ सो रही एक 8 महीने की मासूम बच्ची को एक अज्ञात महिला उठाकर फरार हो गई। जब परिजनों की आंख खुली और बच्ची गायब मिली, तो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) को दी गई। पुलिस ने जब स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें एक संदिग्ध महिला मासूम बच्ची को गोद में लेकर चुपचाप स्टेशन से बाहर जाती हुई नजर आई।
कैसे हुई घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 03 पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। देर रात होने के कारण परिवार के सदस्य वहीं प्लैटफॉर्म पर सो गए। उसी दौरान मासूम बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। इसी बात का फायदा उठाकर मौके की तलाश में बैठी अज्ञात महिला चुपके से आई और परिजनों के सोते ही 8 महीने की मासूम को उठाकर भाग निकली |
रात के समय प्लैटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ ओर आवाजाही कम होने के कारण मौके से भागने का महिला को मौका मिल गया था|
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी महिला
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस हरकत में आई। पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में एक महिला संदिग्ध हालत में बच्ची को ले जाती दिखाई दे रही है।
सीसीटीवी फुटेज: महिला की पहचान और चेहरे को स्पष्ट करने के लिए फुटेज की डिजिटल जांच की जा रही है।
अलर्ट जारी: बीना स्टेशन के आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड्स और प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी कर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेलवे पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का बयान: "सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के इलाकों, ट्रेनों और रेलवे रूटों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी महिला को पकड़कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।
Continue With Google
Comments (0)