विवाहिता प्रसन्ना लोधी 23 बर्ष की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना ओर हत्या के आरोप

चंदेरी, 5 नवंबर। थाना क्षेत्र के ग्राम हिरावल में बुधवार दोपहर 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना ससुराल पक्ष की ओर से मायके पक्ष को नहीं दी गई थी ओर गांव के किसी व्यक्ति द्वारा कॉल करके मृतिका की बुआ को घटना की जानकारी दी ओर तब मायके पक्ष के लोगों ने आकर देखा तब प्रसन्ना लोधी पति अजय लोधी मृत अवस्था में पलंग पर पड़ी थी,, मृतिका के भाई कमल सिंह लोधी ग्राम सुनवाहा जिला ललितपुर का कहना है कि फांसी लगाने के बाद   ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिन ही उतार लिया था और जब मायके पक्ष को सूचना लगी तब शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया था और घटना के तुरंत बाद से परिवार के कृष्णप्रताप पिता शिखर लोधी और उसकी पत्नी कृष्णा देवी दोनों ही घर से गायब है,फिरहाल पुलिस ने मामला दर्ज का लिया है ओर जांच जारी है