दीपावली के पहले समाजसेवियों ने गरीब बस्तियों में बांटी खुशियां, बच्चों को पटाखे-मिठाइयां वितरित की,
पटाखे और मिठाइयां पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे
*बड़ागांव।* दीपावली के पावन पर्व के पहले खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक सराहनीय पहल बड़ागांव में देखने को मिली। समाजसेवियों के जत्थे ने गरीब बस्तियों में पहुंचकर बच्चों और उनके परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां मनाईं।
इस दौरान बच्चों को पटाखे और मिठाइयां वितरित की गईं। और पूरी बस्ती में खुशी का माहौल बन गया।
पटाखे और मिठाइयां पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में समाजसेवी *शिरीष बिहारी मिश्रा* ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं समाजसेवी *अजय वर्मा* ने बच्चों को गोदी में उठाकर अपने हाथों से मिठाई खिलाई, जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया।
*उद्देश्य - कोई बच्चा खुशियों से वंचित न रहे*
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी दीपावली का त्योहार खुशियों और उत्साह के साथ मनाने का अवसर देना था, ताकि कोई भी बच्चा खुशियों से वंचित न रहे।
*ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर शिरीष बिहारी मिश्रा, समाजसेवी अजय वर्मा, प्रमोद खरे (धक्कू), हर्ष मिश्रा (पिंटू) पूर्व पार्षद, शमीम सिद्दीकी, पत्रकार मुकेश सेन बड़ागांव, देवेंद्र दीपू दाऊ, बृजेंद्र सिंह परमार बड़ागांव एवं भज्जू अहिरवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि दीपावली का असली आनंद तभी है, जब हम अपनी खुशियों में जरूरतमंदों को भी शामिल करें। दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके साथ त्योहार मनाना ही पर्व की सच्ची सार्थकता है।
*संदेश:* दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश भी देती है।
मध्यप्रदेश
दीपावली के पहले समाजसेवियों ने गरीब बस्तियों में बांटी खुशियां, बच्चों को पटाखे-मिठाइयां वितरित की, पटाखे और मिठाइयां पाकर बच्चों के चेहरे ख
November 06, 2026 05:16 PM
1 min read
16 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google