गंजबासौदा के मेला ग्राउंड में स्थित पटाखा बाजार में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग में 5 पटाखा दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं, वहीं मौके पर खड़ी 4 बाइक भी आग की चपेट में आकर जल गईं। कुछ दुकानें आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के पानी से भी प्रभावित हुईं हैं।
घटना शाम 6बजे के बाद की बताई जा रही है जब मेला ग्राउंड में संचालित अस्थायी पटाखा बाजार में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने 5 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। पटाखे होने के कारण आग तेजी से फैली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि गाड़ियां आधा घंटा देर से पहुंचीं। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना की जानकारी लगते ही विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता तत्काल गंजबासौदा स्थित पटाखा बाजार पहुंचे। उन्होंने जली हुई दुकानों का निरीक्षण कर प्रभावित दुकानदारों के नुकसान का जायजा लिया।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद एसडीएम अनुभा जैन को राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा l
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने पटाखा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी को लेकर सख्त निर्देश दिए हैंl
Continue With Google