*टीकमगढ़।* जिले के डूडा गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आखिर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। गांव की महिलाओं ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि गांव में खुलेआम कच्ची और अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे उनके घर बर्बाद हो रहे हैं।
*महिलाओं का दर्द -*
महिलाओं ने बताया कि शाम होते ही गांव में शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। उनके पति और युवा बेटे शराब के लती हो रहे हैं। शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और घरेलू हिंसा बढ़ गई है। बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च तक चलाना मुश्किल हो गया है।
*बताइ आपबीती -*
एक महिला ने रोते हुए कहा - "हम मजदूरी करके घर चलाते हैं, आदमी शाम को सारी कमाई शराब में उड़ा देता है। शिकायत करो तो शराब बेचने वाले धमकाते हैं।"
दूसरी महिला बोली - "गांव के युवा नशे की गिरफ्त में हैं, भविष्य खराब हो रहा है।"
*पुलिस और आबकारी पर सवाल -*
महिलाओं का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लग रही। गांव में धड़ल्ले से कारोबार चल रहा है।
महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से मांग की है कि डूडा गांव में चल रहे अवैध शराब के अड्डों पर तत्काल छापा मारकर कार्रवाई की जाए और गांव को नशा मुक्त किया जाए।
Continue With Google