लिधौरा - टीकमगढ़ - केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने 'वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' किया शुरू,इस दीपावली कोई बुजुर्ग अकेला न रह जाए।* 
लिधौरा/टीकमगढ़।अब इस दीपावली कोई बुजुर्ग अकेला न रह जाए। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि  केंद्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में दो पीढ़ियों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए 'वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' एवं 'वयो साथी' मॉड्यूल का शुभारंभ किया। अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य ऐसा समाज बनाना है , जो वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव ,ज्ञान और योगदान को पहचाने तथा उनका सम्मान करे। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने नागरिकों से अपील की ,कि दीपावली में उनके घरों या आसपास के इलाकों में कोई भी बुजुर्ग अकेला न रहे। उन्होंने कहा कि इस अभियान लॉन्चिंग से युवा हमारे बुजुर्गों को डिजिटल दुनिया से जोड़ेंगे और बुजुर्ग युवाओं को जीवन के मूल्य सिखाएंगे। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे आसपास धरों एवं इलाकों में कोई बुजुर्ग अकेला न रहे और उनके सम्मान में एक दीया जलाया जाए। पंचायतों, स्थानीय निकायों और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से यह अभियान हर गांव और मोहल्ले तक पहुंचेगा एवं सभी युवा बड़ी संख्या में इस अभियान में भागीदारी निभाएं।