गंजबासौदा नगर पालिका से बड़ी खबर है जहां सात सूत्रीय प्रदेशव्यापी मांगों को लेकर नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के चलते नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
आज सुबह बड़ी संख्या में सफाई कर्मी नगर पालिका परिसर में एकत्रित हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मियों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि प्रदेश स्तर पर लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
हड़ताल के पहले ही दिन नगर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगने लगे हैं और नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है। आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर हड़ताल लंबी खिंची तो नगर में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।