विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी श्रद्धांजलि

शमशाबाद। शमशाबाद विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

विधायक मीणा आज ग्राम जैत स्थित श्री चौहान के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विधायक मीणा ने इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की ईश्वर से कामना की।