खकनार
खकनार पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
खेत में कपास के बीच उगाए गए गांजे के 50 पौधे (वजन 107.200 किग्रा, कीमती ₹2 लाख) जप्त।
बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री जयराज सोलंकी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत थाना खकनार पुलिस को अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 05 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उसारणी का निवासी प्रताप पिता भगरसिंग चंगड़ अपने वन ग्राम उसारणी स्थित खेत में कपास की फसल के बीच-बीच में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाकर खेती कर रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम एवं स्वतंत्र पंचानों तथा राजस्व/वन विभाग (ग्राम सरपंच व बीट गार्ड) के साथ संदेही के खेत पर दबिश दी गई। खेत की तलाशी के दौरान कपास की फसल के बीच-बीच में लगाए गए हरे पत्तीदार व कलीदार गांजे के कुल 50 नग पौधे पाए गए, जिनकी लंबाई 4 से 8 फीट तक थी। मौके से उखाड़े गए 50 नग गांजे के पौधों का इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन कराने पर कुल वजन 107.200 किलोग्राम (कीमती लगभग ₹2,00,000/-) पाया गया। आरोपी प्रताप पिता भगरसिंग चंगड़ निवासी ग्राम उसारणी, के विरुद्ध थाना खकनार में अपराध क्रमांक 0522/2026, धारा 8/20(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव , उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक कुबेरसिंह जाटव, सहायक उपनिरीक्षक अजीज शेख, प्रधान आरक्षक 272 सतीश सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक 378 अजय अजनारे, आरक्षक 311 सुनील धुर्वे एवं आरक्षक 305 अजय अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।
Continue With Google