सर्व समाज ने किया पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पूज्य मुनि श्री के पाद प्रक्षालन कर लिया आशीर्वाद
गुना। राष्ट्रीय जैन संत जगत पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। रविवार को श्री मुनिसुव्रत नाथ जिनालय, तेलघानी स्थित मंदिर पर उनके दो दिवसीय प्रवास के दौरान भक्तों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
मंगल प्रवेश के पश्चात, पूज्य मुनि श्री ने समाज को दान के महत्व पर प्रवचन दिया। प्रवचन के बाद, उनके सानिध्य में मंदिर के सामने बनी नवीन संत शाला का उद्घाटन किया गया।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया का विशेष सम्मान
भारत के इतिहास में पहली बार, सर्व धर्म समाज गुना द्वारा आयोजित पाद प्रक्षालन कार्यक्रम में सभी समाजों के लोग सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पूज्य मुनि श्री के चरण पखारे और उनसे आत्मीय चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद, मुनि सुव्रत नाथ जिनालय कमेटी के संरक्षक मनोज जैन, सह तरुण जैन एवं भाजपा प्रदेश मिडिया पेनलिस्ट विकास जैन नखराली सहित अन्य पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया का माल्यार्पण एवं पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
इस कार्यक्रम ने समाज में धार्मिक मूल्यों और सामुदायिक सहयोग की भावना को और अधिक सशक्त किया।
Continue With Google
Comments (0)