टीईटी परीक्षा निरस्त करने व नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता की मांग को लेकर शिक्षकों की तिरंगा रैली
मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ई-अटेंडेंस व्यवस्था बंद करने की भी उठाई मांग
रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर, 12 अगस्त 2026। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा बुधवार को सोंडवा ब्लॉक में तिरंगा रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सविता चौहान को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।ज्ञापन में प्रमुख रूप से लंबे समय से कार्यरत अध्यापकों से टीईटी परीक्षा लेने की प्रक्रिया को निरस्त करने, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने तथा ई-अटेंडेंस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की गई।संघ के जिला अध्यक्ष राजेश आर. वाघेला ने कहा कि वर्षों से पदस्थ और अनुभवी शिक्षकों से पुनः टीईटी परीक्षा लेना अमानवीय है तथा यह शिक्षकों के सम्मान और गरिमा के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षकों के अनुभव और सेवा अवधि का सम्मान करना चाहिए।ब्लॉक अध्यक्ष कलसिंह डावर और रायसिंह अवास्या ने कहा कि नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिया जाना शिक्षकों का वैधानिक और नैतिक अधिकार है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।इस अवसर पर कांतिलाल ठकराला, मांगीलाल भिंडे, विकास सोलंकी, दिनेश ठकराला, भेरूसिंह किराड़, अंगरसिंह किराड़, विजय जमरा, महेन्द्र डावर, सरदार डावर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे। तिरंगा रैली के माध्यम से शिक्षकों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया।
Continue With Google
Comments (0)