छतरपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने आदेश जारी करते हुए जिला पंचायत छतरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नमः शिवाय अरजरिया को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ कलेक्टर छतरपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
जारी आदेश के अनुसार नमः शिवाय अरजरिया अब जिला पंचायत सीईओ के पद के साथ-साथ कलेक्टर छतरपुर के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
प्रशासनिक हलकों में इस आदेश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे जिले के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में निरंतरता बनी रहेगी।

Continue With Google
Comments (0)