Indian National Congress के कार्यकर्ताओं ने आज छतरपुर में भाजपा सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर चूल्हा जलाकर बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें मजबूरन लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी समस्या को उजागर करने के लिए यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि Bharatiya Janata Party सरकार में रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।