छतरपुर पुलिस द्वारा चैत्र नवरात्रि, ईद-उल-फितर, श्री रामनवमी पर्व एवं आयोजित कार्यक्रमों के मद्देनजर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की सुनिश्चितता हेतु निकाला गया फ्लैग मार्च

 

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में आगामी चैत्र नवरात्रि, ईद-उल-फितर एवं श्री रामनवमी पर्व तथा अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान पुलिस बल द्वारा मुख्य मार्गों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही बाजार परिसरों में भी पैदल पेट्रोलिंग कर आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाया गया।

क्षेत्रवासियों को यह संदेश दिया गया कि सभी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न करें। यदि किसी प्रकार की शिकायत या सूचना हो तो छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर संपर्क करें।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से क्षेत्र की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

छतरपुर पुलिस द्वारा नगर एवं ग्रामवासियों से अपील की गई है कि सभी त्यौहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

 

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur