श्री रामनवमी पर्व एवं नवरात्रि समापन कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा मुख्यालय सहित सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में किया गया पैदल भ्रमण
कार्यक्रम स्थल एवं शोभायात्रा मार्ग में भ्रमण कर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखते हेतु क्षेत्र वासियों को सुरक्षित परिवेश का कराया एहसास
आज शाम श्री रामनवमी पर्व एवं नवरात्रि समापन कार्यक्रमों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा मुख्यालय सहित जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यक्रम स्थलों एवं आयोजित होने वाले शोभा यात्रा मार्ग, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गो में पैदल भ्रमण किया गया।
पैदल भ्रमण के दौरान नगर एवं ग्राम वासियों से संवाद किया गया। आपसी तालमेल बनाकर पर्व शांतिपूर्ण मनाने हेतु अपील की गई। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां, विवादित टिप्पणी, आपत्तिजनक एवं प्रतिबंध सामग्री की सूचना शीघ्र पुलिस कंट्रोल रूम एवं संबंधित पुलिस थाने में दें। छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 साझा किया गया।
साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में किसी भी तरह की आपत्तिजनक, विवादित पोस्ट शेयर ना करें। यदि कोई आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट करता है तो शीघ्र ही पुलिस को सूचित करें स्वयं कोई निर्णय ना लेवे। पर्व एवं कार्यक्रम शांतिपूर्ण मनावे। जिले में सुरक्षित परिवेश होने का एहसास करवाया गया।
छतरपुर मुख्यालय में एसडीएम श्री प्रशांत अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी, थाना प्रभारी ओरछा रोड आईपीएस(पी) श्री लेखराज मीणा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा श्रीवास्तव, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत के नेतृत्व में मुख्यालय के सभी थानों, कार्यालय, रक्षित केंद्र का बल, सशस्त्र बल द्वारा पैदल भ्रमण किया गया, इसी क्रम में जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारी के नेतृत्व में पैदल भ्रमण किया गया।

Continue With Google
Comments (0)