कमरे मे सोते रहे बच्चे और आलमारी से लाखो के गहने हो गये पार
उचेहरा - नगर परिषद के वार्ड 5 निवासी सन्तोष ताम्रकार पिता पूर्व शिक्षक श्यामलाल ताम्रकार के घर बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे करीब 1 लाख नकद और 10 ग्राम सोना के जेवरात जिसकी कुल अनुमानित 15 लाख के करीब बताई जा रही है पार कर दिया जांच का एक बड़ा पहलू भी है कि जिस कमरे में पीड़ित सन्तोश ताम्रकार के दो बेटे सो रहे थे उसी कमरे में आलमारी में रखा सोने का सामना और नकद पार हो गए लेकिन इस पूरी घटना की बच्चों को तनिक खबर तक नही लगी। घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सतना की फोरेंसिक टीम ने भी घटना के कारणों का साक्ष्य जुटाने में लग गई और आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। लेकिन अभी कोई सुराग हांथ नही लगा , हासिल जानकारी अनुसार संतोष ताम्रकार की मेंन रोड में जनरल स्टोर और घर मे कागज के दोना पत्तल बनाने का कारोबार है जिस समय यह घटना हुई उनकी पत्नी मायके में थी । सुबह 7 बजे के करीब बाहर के कमरे में सो रहे सन्तोष ने जब आंगन का दरवाजा खोला तो आंगन की तरफ दरवाजे की कुंडी लगी होने के कारण वह नही खुल सका तभी उनको किसी अनहोनी की आषंका हो गई और कई बार अपने बंद कमरे से ही बच्चों को आवाज दी तब कही जा कर बच्चों ने आंगन का दरवाजा खोला और वह आंगन से होते बच्चो के कमरे में पहुंचे जैसे ही उनकी नजर आलमारी की ओर पड़ी वहां का नजारा देख सभी हदप्रद रह गए और जब आलमारी में कपड़े से लपेटा स्टील के डब्बे में रखे सोने का सामान देखा तो सब गायब था और जिस स्टील की पेटी में सामान रखा था वह पेटी सहित अन्य डिब्बा सीढी में पड़ा मिला और ऊपर का दरवाजा भी खुला था पीड़ित सन्तोष की माने तो ऊपर का दरवाजा वह रोज की तरह बंद कर दिये थे लेकिन घटना के बाद देखा तो दरवाजा खुला मिला, ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर ऊपर के रास्ते भागे क्यो की घर के मेन गेट का दरवाजा सुबह भी अंदर से बंद था । जिस घर मे चोरी हुई उस घर के एक बगल में अभी भी कोई माकान नही बना उसी सूने रास्ते से चोरी की घटना को अंजाम दे सम्भवतः चोर उसी रास्ते भागने में सफल हुये ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। वहरहाल पुलिस हर पहलुओं को अपने जांच में लिया है अब देखना होगा कि कब तक पुलिस चोरों के गिरेवान तक पहुंच पाती है ।

Continue With Google
Comments (0)