151 फीट लंबी चुनरी यात्रा के साथ ग्राम कंदवा से बरभान रवाना हुए श्रद्धालु
पथरिया
ग्राम कंदवा से बरभान माता मंदिर के लिए श्रद्धालुओं द्वारा भव्य 151 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में जयकारों व भक्ति भाव का माहौल बना रहा।
चुनरी यात्रा जब पथरिया नगर पहुंची तो नगर में डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य मार्ग से गुजरते समय नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़े, जिससे नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बरभान के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, युवा एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रही। श्रद्धालुओं ने माता से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।पूरी यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों का एवं पुलिस बल का सराहनीय सहयोग रहा।
Continue With Google
Comments (0)