शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, बैठक में तय की जिम्मेदारी

बड़वानी :-संकट मोचन तीर्थ श्री हनुमान टेकड़ी सेगांव में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आगामी श्री हनुमान जन्मोत्सव पर्व को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। इसको लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित कर कार्यक्रमों को व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। बैठक में निर्णय लिया कि इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव को पहले से अधिक धूमधाम और अनोखे अंदाज में मनाया जाएगा। विशेष रूप से नगर भ्रमण और भव्य पालकी यात्रा को आकर्षक और भक्ति से सराबोर बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 31 मार्च की रात्रि 8 बजे सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। वहीं 1 अप्रैल शाम 4 बजे शहर के झंडा चौक स्थित श्रीराम कृष्ण मंदिर से भगवान हनुमान महाराज का नगर भ्रमण और भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 2 को सुबह 4 बजे से अभिषेक शुरु होगा। सुबह 8 बजे से जन्मोत्सव, महाआरती, हवन किया जाएगा। जबकि शाम 6 बजे से प्रसादी भंडारे की शुरुआत होगी।