स्टे के बावजूद हो रहे निर्माण को रोकने
सकल हिंदू समाज ने एस डी एम को सौपा ज्ञापन
उचेहरा - नगर के वार्ड 12 में खेरमाई मन्दिर के पास आराजी नम्बर 516/2 में मुस्लिम समाज द्वारा बनाई जा रही बॉउंड्रीबाल के लिए बनाये जा रहे पिलर निर्माण को लेकर सकल हिन्दू समाज द्वारा स्टे के बावजूद हो रहे निर्माण को रोक लगाने एस डी एम सुमेश दुवेदी को ज्ञापन सौपते जल्द निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है राजस्व रिकार्ड अनुसार उक्त आराजी शासकीय रिकार्ड में दर्ज है और इसकी पुष्टि आर टी आई के द्वारा भी हो चुकी है मुस्लिम समाज उक्त आराजी को वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति मानता हैं जबकी पहले से ही उक्त आराजी का प्रकरण अनुविभागीय कार्यालय में चल रहा है ।
यहां एक बात का उल्लेख करना उचित होगा कि शाम ढलने के बाद और देर रात्रि तक आखिर यह निर्माण क्यो किया जाता है ? ज्ञात हो की उक्त आराजी में हिंदू समाज के कई समाजों का वर्षों से यहां संस्कार होता आ रहा है स्थिति की गम्भीरता को देखते एस डी एम ने हल्का पटवारी से जांच उपरांत मौके पर हो रहे निर्माण पर तत्काल रोक लगाते सूचना चस्पा करते जब तक प्रकरण का निराकरण न हो जाय किसी तरह के निर्माण पर तत्काल रोक लगा दी गई है क्यो की यह प्रकरण पहले से ही अनुविभागीय न्यायालय में चल रहा है बहरहाल नगर में अभी पूरी तरह से सामाजिक सौहाद्र बना हुआ है ।
*ज्ञापन के मुख्य बिंदु*
उपरोक्त प्रकरण माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 47 A/86 में दिनांक 09/01/96 के आदेश पर माननीय न्यायालय ने यथावत स्थिति रखने का आदेश दिया है। गजट नोटिफिकेशन 1989 के अनुसार आराजी 516 में आबंटन नहीं किया गया, जिससे स्वामित्व स्पष्ट नहीं माना गया। यह स्थिति संदेहजनक है। आरटीआई के माध्यम से तहसील उचेहरा में कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, ना ही कोई ऐसा आदेश है जिसमें कब्रिस्तान दर्ज हो
केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड कानून लागू किया जा चुका है और सुनवाई का अधिकार आपको प्राप्त है। बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण को तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
जब तक जांच पूर्ण न हो तब तक निर्देशित किया जाय ,अगर भविष्य में कोई अप्रिय घटना होगी तो प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।
*एस डी एम ने दिए जांच के निर्देश*
उक्त आवेदन पत्र के संदर्भ में हल्का पटवारी उचेहरा को तत्काल जांच हेतु भेजा गया हल्का पटवारी द्वारा अपने प्रतिवेदन दिनांक 06.05.2026 में प्रतिवेदित किया कि ग्राम उचेहरा की आ.न. 516/2 रकवा 0.205 हे० भूमि कब्रिस्तान बफ्फ सम्पत्ति अहस्तांरण म.प्र. काबिल कास्त शासकीय म.प्र. शासन दर्ज अभिलेख है। इसी आराजी पर 63 पक्के पिलर 4 फिट उंचे तथा नीचे 9 इंच मोटी बीम ढलाई कर निर्माण पाया गया। मौके पर उपस्थित लोगो द्वारा बताया गया कि दिन में काम बंद रहता है. शाम को 05 बजे से रात 11 बजे तक निर्माण कार्य किया जाता है। मौके पर निमार्ण कार्य बंद पाया गया। हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन के साथ पंचनामा भी संलग्न किया है।जांच हल्का पटवारी उचेहरा द्वारा कराये जाने पर स्पष्ट हुआ है कि आराजी क्रमाक 516/2 खः 0.205हे0 मे निर्माण कार्य किया जा रहा है जबकि उक्त आराजी के संबध में इस न्यायालय में प्रकरण क्रंमाक 157/374/2024-25 विचाराधीन है। हल्का पटवारी की जांच रिपोर्ट एवं आवेदन पत्र के आधार पर तहसीलदार उचेहरा को निर्देशित किया जाता है कि अपने अधीनस्थ राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी को मौक पर भेजकर आराजी पर किये जा रहे संरचनात्मक कार्य को तत्काल रोकें तथा इस आदेश पत्रिका की एक प्रति मौके पर चस्पा करवा दें. ताकि जिन लोगों द्वारा निर्माण किया जा रहा है, वे सूचित हो तथा प्रकरण की जांच निर्वाध रूप से हो सके।

Continue With Google
Comments (0)