जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण करने वाले मजदूरों की नही चुकाई  ठेकेदार ने राशि  मोबाइल किया बन्द , ठेकेदार भागा बिहार ,शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे जनसुनवाई ,सौपा आवेदन मजदूरों की राशि दिलाने की लगाई जिला प्रशासन से गुहार।मानसिक आर्थिक रूप से हुए ग्रामीण मजदूर परेशान। जल जीवन मिशन में काम करने वाले मजदूरो के लंबित भुगतान के मामले में ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही कर राशि दिलवाने के दिए निर्देश।

बड़वानी:- बड़वानी जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में मजदूरी के नाम पर अक्सर धोखाधड़ी के मामले सामने आते है वही एक ऐसा ही मामला जिले की सेंधवा विधानसभा के ग्राम पंचायत झोपाली के ग्राम घाघरखेड़ा
के ग्रामीणों का है। जहाँ एक ओर जल जीवन मिशन अंतर्गत बनाई जा रही पानी की टँकी का काम ग्रामीण मजदूरों से करवाया गया लेकिन ग्रामीणों का मजदूरी का पैसा अब तक नही मिला और नही कोई जवाब मिला , ग्रामीणो का आरोप है कि ठेकेदार बिना मजदूरी दिए हि ठेकेदार भाग गया जिसकी शिकायत लेकर ग्रामीण   कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई , जहाँ एक ओर आवेदन देने आए ग्रामीण मजदूर नंदू ने बताया कि जलजीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम घाघर खेड़ा ओर निहाली में दो स्थानों पर ग्रामीण मजदूरों के द्वारा पानी की टँकीया के निर्माण में मजदूरी का काम किया गया था ।ठेकेदार द्वारा प्रतिदिन के मान के हिसाब से 600 रुपए देने पर मजदूरी लगवाई थी लेकिन बीते 111 दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों की मजदूरी का पैसा आज तक नही मिला और नही कोई ठेकेदार से संपर्क हो पाया  इस दौरान ग्रामीण का यह भी कहना है की मजदूरी का पैसा 60 हजार से अधिक की मजदूरी का पैसा बन रहा है जो कि यह पैसा ठेकेदार पर निकलकर रहा है जिसका भुगतान किए बिना हि ठेकेदार यहाँ से नो दो ग्यारह हो गया हैं ऐसे में हम ग्रामीण मजदूर  मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो रहे है  जिससे हम ग्रामीण मजदूरों के परिवार के भरण पोषण व अन्य जरूरतो की पूर्ति करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वही ग्रामीणो का कहना है कि मजदूरों को मजदूरी के नाम पर ठेकेदार द्वारा छलावा किया है जिसकी शिकायत लेकर जनसुनवाई में आवेदन सौपकर मजदूरी का पैसा दिलाई जाने की मांग की गई।वही इस मामले को लेकर जिला पंचायत सीईओ काजल जावला ने जल जीवन मिशन में काम करने वाले मजदूरो के लंबित भुगतान के मामले में एक्शन लेते हुए  ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही कर राशि दिलवाने के निर्देश दिए गए।