दलितों पर हमला
दलितों को बनाया जा रहा निशाना? मारपीट के मामलों पर एसपी ऑफिस पहुंचा मामला
टीकमगढ़। मारपीट की लगातार घटनाओं को लेकर आजाद समाज पार्टी और बजरंग दल के पदाधिकारी पीड़ितों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और आवेदन सौंपा।
जिला अध्यक्ष संजू चौधरी ने आरोप लगाया कि दलित समाज को लगातार टारगेट किया जा रहा है। वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक नीलेश उटमालिया ने बताया कि अब तक 4–5 मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें वाल्मीकि समाज को निशाना बनाया गया।
मामले में एसडीओपी राहुल कटारे ने कहा कि यह दो पक्षों के बीच विवाद है, जिसका वीडियो भी सामने आया है, और दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज किया गया है। वही टारगेट को लेकर ऐसा कुछ नहीं आया है। और जो घटना होती उनमें मामले दर्ज है।

Continue With Google
Comments (0)