आगर मालवा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आगर मालवा अंजुमन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सोसाइटी के सदस्यों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 25 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर सोसाइटी द्वारा ब्लड बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजहर मुल्तानी एवं स्मिता चतुर्वेदी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिविर में सोसाइटी के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नियमित रूप से रक्तदान करने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी द्वारा सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Continue With Google
Comments (0)