ग्वालियर-चंबल और मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा: सिंधिया और गडकरी की महत्वपूर्ण बैठक

आज दिल्ली में केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग और मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

गडकरी जी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की:

  • ग्वालियर–भिंड–इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-719): इस राजमार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा प्रारंभ किया जाएगा।
  • मध्य भारत विकास पथ एक्सप्रेस-वे: मुरैना से नागपुर तक प्रस्तावित इस एक्सप्रेस-वे को ग्वालियर-चंबल के प्रमुख शहरों से जोड़ने पर सहमति बनी।
  • ब्लैक स्पॉट्स का समाधान: एक्सीडेंट-प्रोन ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर उनके समाधान हेतु फ्लाईओवर निर्माण को स्वीकृति दी गई।
  • ग्वालियर–आगरा एक्सप्रेस-वे: इस बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेस-वे के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, ग्वालियर वेस्टर्न बायपास और गुना–देवास NH-46 पर फ्लाईओवर जैसे अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।