• 10.वी 11वीं के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में

    एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं निकला समाधान, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

    देवरी (सागर)। सागर जिले के देवरी स्थित शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10वीं एवं 11वीं कक्षा में प्रवेश नहीं मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने कुछ दिन पूर्व देवरी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सभी पात्र विद्यार्थियों को शीघ्र प्रवेश दिलाने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।
    सूत्रों के अनुसार, विद्यालय में करीब 200 से 500 छात्र-छात्राओं को अब तक प्रवेश नहीं मिल सका है। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में गहरी चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण बच्चों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है और उनका भविष्य अधर में लटक गया है।
    नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव पांडे ने आरोप लगाया कि यदि जल्द ही सभी पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया, तो इस मुद्दे को लेकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की उदासीनता चिंताजनक है।
    अभिभावकों का आरोप है कि पिछले करीब दो माह से वे विद्यालय और संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा। उनका कहना है कि बच्चों का बहुमूल्य समय बर्बाद हो रहा है और प्रशासन अब तक प्रभावी कदम नहीं उठा पाया है।
    प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि विद्यालय के प्राचार्य इस मामले में मीडिया से बातचीत करने से बच रहे हैं, जबकि शिक्षा विभाग की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
    गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  ने 14 जून को सागर जिले के केसली से शासकीय सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ करते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का संदेश दिया था। ऐसे में देवरी के इस विद्यालय में प्रवेश को लेकर सामने आई शिकायतों ने स्थानीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    फिलहाल, विद्यालय प्रबंधन