शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की हुई समीक्षा दिये आवश्यक निर्देश
उचेहरा- जनपद के सभागार में सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक जनपद सी ई ओ ओ पी अस्थाना की मौजूदगी में सम्पन्न हुई जिसमें शासन की कई हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा बिंदुवार करते सी ई ओ ने आवस्यक दिशा निर्देश देने के साथ की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सचिव एवं कार्य पर अनुपस्थित रहने वाले ग्राम रोजगार सहायकों का एक दिन की वेतन कटौती करने के निर्देश देने के साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने एवं मनरेगा योजना अन्तर्गत जॉबकार्ड धारियों के ई. के.वाय.सी. में सबसे कम प्रगति वाली ग्राम पंचायत गोबरावकला के ग्राम रोजगार सहायक अनिल शर्मा की माह मई की 07 दिवस की वेतन कटौती करने के निर्देश दिए तथा मनरेगा में प्रगतिरत जिन कार्यों में बहुत कम राशि ब्यय हुई है, ऐसे निर्माण कार्यों की आहरित राशि को मनरेगा योजना के नोडल खाते में जमा कर कार्य को यथास्थिति बंद किये जाने तथा राशि जमा कराने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय उपयंत्रियों को सौपी गई इसके अलावा आगामी मंगलवार को उपयंत्रीवार होने वाली समीक्षा बैठक में किये जाने के निर्देश दिये वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना पूर्ण किये जा सकने वाले 136 आवास के हितग्राहियों की मजदूरी के मस्टर शत प्रतिशत लगाकर उनका भुगतान कराया जाने के साथ ही यथाशीघ्र आवास को पूर्ण कराया जाय। संबल योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण किया जाने एवं जिन आवेदनों की जॉच पूर्ण कर ली गयी है, ऐसे आवेदन पत्रों को जनपद स्तर पर प्रेषित किये जाने के योजना प्रभारी को निर्देश दिये। इसके साथ ही प्रभारी सचिव केदार सिंह ग्राम पंचायत बडखेरा, की बैठक में अनुपस्थित रहने, संबल योजना के आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं करने, मनरेगा अन्तर्गत जॉबकार्ड धारियों के ई.के.वाय.सी. नही करने, आवासों को समय से पूर्ण नही कराने, आवास हितग्राहियों के मजदूरी भुगतान समय से नही करने तथा बैठकों मे लगातार अनुपस्थित रहने, कार्य के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छा चारिता बरतने के कारण सचिव को निलंबित किये जाने का प्रस्ताव जिला पंचायत सतना भेजने के निर्देश दिये साथ ही सी.एम. हेल्पलाइन में समुचित प्रतिवेदन सचिव / जी.आर.एस. द्वारा दिया जाकर शिकायतों का निराकरण कर बंद कराने की बात सी ई ओ ने कही
"गंगा जल सवर्धन" के समस्त स्वीकृत कार्यों को समय से पूर्ण कराने एवं सभी कार्यों के मस्टर रोल जारी किये जाने "मां की बगिया" के समस्त स्वीकृत कार्यों के मस्टर रोल जारी करने, समय से कार्यों को पूर्ण करने हेतु समस्त उपंयत्रियों, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायको को निर्देशित किया ।
Continue With Google
Comments (0)