जनता को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी - ज्ञानेंद्र 
उचेहरा - प्रदेश सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य  योजना बनाती है लेकिन जनता का भी कर्तव्य बनता है कि सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेते समय पूरी ईमानदारी और  जिम्मेदारी दिखाएं उक्त बातें जिला पंचायत  वार्ड क्रं. 8 से सदस्य व संचार संकर्म स्थाई समिति के सभापति ज्ञानेन्द्र सिंह 'ज्ञानू' ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जनपद पंचायत उचेहरा की ग्राम पंचायत पोडी गरादा में स्वच्छता व जलसंर्वधन कार्यक्रम अभियान के शुभारम्भ अवसर पर कहीं।
 पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने' ने कहा कि सरकार गांव के लोगों को आज वह सब सुविधा दे रही है, जो शहर में रहने वाले लोगों को मिलती है लेकिन गांव व शहर की जीवन शैली में अन्तर होने के कारण ग्रामीण सुविधाओं को सुरक्षित रख पाना कठिन हो रहा है।
श्री सिंह ने जन जागरुकता को ध्यान में रख  पोड़ी गरादा से ग्रामीण स्वच्छता व जलसंवर्धन कार्यक्रम अभियान की 35 दिवसीय कार्ययोजना की शुरुआत की । प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक अलग-अलग 34 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता के लिए श्रमदान करते  लोगों को जागरुक किया जायेगा कि यदि गांव का प्रत्येक घर अपने-अपने दरवाजे के सामने की नाली, सडक साफ-सुथरी रखेगा तब हमें स्वच्छता के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़े‌गा। 

*जलसंवर्धन की योजनाओं को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं* :-
पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार 19 मार्च से 25 जून तक 100 दिनों का जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारम्भ किया था लेकिन प्रशासनिक निष्क्रियता के चलते  2 माह बाद भी इस क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुए । जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली  पर सीधा सवाल उठाते श्रीसिंह ने कहा कि  उनके पास भी किसी तरह की कोई ठोस कार्य योजना नहीं है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा गया है कि जलसंवर्धन के लिए नई संरचनाओं को छोड़ पूर्व से निर्मित संरचनाओं को जिंदा रख पाने में जिला प्रशासन असमर्थ है। तालाबों की मेड़े (दीवाले) क्षतिग्रस्त हैं, पुराने सरकारी कुएं धंस रहे हैं, नदी-नालों में बने स्टाप डैमो की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। हैण्डपम्पों के पास स्थित सोखता पिट निर्जीव है। खेत- तालाबों का अता पता नहीं हैं। बारिस को होने में अब   कुछ ही माह का समय बचा है, लेकिन बारिस के पानी को रोक पाने कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई जा रही । गाँव के लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरुकता आये इसके लिए जिला पंचायत सभापति ज्ञानेन्द्र सिंह 'ज्ञानू', क्षेत्रिय जनपद सदस्य डॉ.लालविहारी सिंह, सरपंच रामकलेश चौधरी, पंचायत के विभिन्न वार्डों के पंच व जागरूक जनता ने पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 व 3 की सड़क व नाली की सफाई कर श्रमदानकर उसकी  जरूरत व महत्व  को बताया । उन्होंने कहा कि बारिस आने के पहले, गांव की नालियों, कूडादान, गदंगी वाले स्थल, खेल मैदान, बावडीयो, ताला‌बों व नदियों के घाट, श्मशान घाट, भीडभाड़ वाले स्थल, शासकीय भवन, गलियों के झाड़- झंकाड़ व पानी भराव वाले स्थालों को चिन्हित कर अभियान के माध्यम से साफ-सुथरा करलेने की बात कही ।