दिवंगत आरक्षक के परिजनों को मिली एक करोड़ रुपए की सहायता राशि

बड़वानी :-जिला पुलिस बल में पदस्थ रहे आरक्षक जयेश वर्मा का दुर्घटना में निधन हो गया था। उनका वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा अंजड़ में पुलिस सैलरी पैकेज योजना से संबद्ध होने के कारण योजना अंतर्गत उनके नॉमिनी उत्तराधिकारी को दुर्घटनावश मृत्यु बीमा लाभ स्वरूप 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रदान की गई। बुधवार को उक्त राशि का चेक एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने परिजनों को प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के माध्यम से दुर्घटना बीमा का लाभ प्राप्त होता है। जिसमें सामान्य मृत्यु पर 10 लाख रुपए और दुर्घटनावश मृत्यु पर एक करोड़ रुपए की राशि नामांकित उत्तराधिकारी को प्रदान की जाती है। इस दौरान एएसपी धीरज बब्बर, एसबीआई शाखा प्रबंधक सुनील सोनगरा, झंडा चौक शाखा के मुख्य प्रबंधक गौरव बगवार उपस्थित थे।