शासन अगर पहले से  घोषित लक्ष को नही बढ़ाया तो होगा आंदोलन - जगदीश सिंह 

उचेहरा - भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह के मुख्य अतिथि व जिला उपाध्यक्ष रामकलेश सिंह के विशिष्ट अतिथि में सम्पन्न हुई जबकी अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष ने की इस दरमियान प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने सतना में बीते 10 मार्च को किसानों की हुई ऐतिहासिक ट्रेक्टर रैली की सफलता पर ब्लाक इकाई से आंदोलन में पहुंचे किसान भाइयो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि किसानो को  जब तक उनका वाज़िब हक शासन प्रशासन द्वारा नही दिया जायेगा तब तक इसी तरह अपने हक के लिए किसानआंदोलन की राह पर होगा  और अपना वाजिब हक ले के रहेगा । बतादे कि इस ट्रैक्टर रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान सहित देश औऱ प्रदेश व जिला के  पदाधिकारी शामिल हुये थे । उक्त बैठक में शामिल प्रमुख मुद्दों में शासन द्वारा किसानों की उपज का कुल 20 % खरीदने की जो पहले ही घोषणा की गई है अगर समय रहते उसका समाधान नही होता तो किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा इसी तरह विधुत विभाग  मे व्याप्त मनमानी और उचेहरा की उप मंदी को पुनः  संचालित करने तथा क्षेत्र की नहर और उपनहर में किसानों  की जमीन को नहर कम्पनी द्वारा मनमर्जी तरिके से लिये जाने का खुल कर विरोध हुआ । बैठक में नए सदस्य गिरजापुर के रामचरण सिंह और गुढुआ  के शिवेंद्र सिंह परिहार ने प्रदेश अध्यक्ष के हाथों सदस्यता ग्रहण किया । बैठक में मुख्यरूप से डी आर सिंह छोटेलाल सिंह रामराज सिंह, गजाधर पाल लाला रजक रामपाल दहायत राजकुमार सिंह श्याम सुंदर सिंह रमेश पयासी रामनिवास कुशवाहा शिवेंद्र सिंह रामायण प्रसाद द्विवेदी महेंद्र सिंह राजकुमार प्रजापति सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे इस मौके पर कई महिला किसान भी मौजूद रही ।