अहमदपुर में बच्चा चोरी की खबर से गाँव मे भय का माहौल* *अफवाह या फिर कुछ ओर*.?
अहमदपुर/ श्यामपुर रिपोर्टर : बसीम उददीन
अहमदपुर में मंगलबार रात 11 बजे उस समय भय का माहौल निर्मित हो गया तव आग की तरह अहमदपुर में यह खबर फैली की बच्चा चोर आए है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलबार रात करीव 11 बजे यह खबर गाँव मे फैली की अहमदपुर के कुम्हार मोहल्ले में कोई अज्ञात व्यकि को देखा गया जो रात के अंधेरे में एक ब्यक्ति के मकान के पीछे देखा गया बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति को देख नाम पूछा तो वह ब्यक्ति भागने लगा जिस महिला ने देखा उसने अपने परिजनों को खबर की फिर क्या बच्चा चोरी की खबर गाँव मे आग की तरह फैल गई गाँव के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर अज्ञात व्यक्ति की तलाश करने लगे , गाँव के लोगो ने अहमदपुर डायल 112 पर इस घटना क्रम की सूचना दी सूचना पर गांधी चौक सहित पूरे गाँव मे डायल 112 से तलाश की गई पर कुछ नही मिला मामले को लेकर अहमदपुर पुलिस से जानकारी ली तो मामले को लेकर पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नही। की है
*अफवाह या फिर हबाई तीर*
, मामले को लेकर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी में अभी फिलहाल पुष्टि नही हुई है की आखिर मामला क्या है सूचना मिलने पर अहमदपुर पुलिस अंदर गांव में गांधी चौक पर पहुंची थी गांव के अंदर पुलिस ने डायल 112 के साथ गस्त भी की है ऐसा बताया जा रहा है* *फिलहाल अहमदपुर कस्बे में बच्चा चोर की चर्चा चल रही है और हर जगह यही चर्चा हो रही है*
*फिलहाल पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं होने पर हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते*
अहमदपुर में बच्चा चोरी की खबर से गाँव में भय का माहौल है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों ने रात में एक अज्ञात व्यक्ति को देखा था, जिसके बाद अफवाह फैल गई। पुलिस ने तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। फिलहाल, यह अफवाह है या कुछ और, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
अहमदपुर पुलिस का कहना....
एसआई पुष्पेंद्र यादव.. ग्रामीणों की सूचना पर हम गए थे अहमदपुर कस्वे की एक एक गली हमने घूम कर देखा है फिलहाल मामला क्या है यह अभी स्पष्ट नही हुआ है आगे पुलिस इस मामले में अपने सूत्रों से जानकारी एकत्रित कर रही है

Continue With Google
Comments (0)