सीजन में पहली बार आवक 1400 बोरी पार, बेमौसम वर्षा ने फीकी की सौंफ की चमक
गत सप्ताह से 20 हजार रुपए अधिक मिले भाव, अधिकांश उपज के कम मिले दाम
बड़वानी :-इस रविवार शहर स्थित कृषि उपज मंडी में सौंफ की सीजन में पहली बार बंपर आवक रही। जिससे सौंफ आवक 1400 बोरी से अधिक रही। हालांकि दो तीन दिन पूर्व तेज हवा आंधी, बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से सौंफ फसल पर प्रभाव पड़ा हैं। जिससे अधिकांश सौंफ की रंगत कम होकर क्वालिटी कमजोर नजर आई। सौंफ का अधिक भाव गत सप्ताह से 20 हजार रुपए अधिक रहा, लेकिन कमजोर क्वालिटी की सौंफ 60 से 150 रुपए किलो के बीच ही बिकी।
मंडी प्रशासन के अनुसार इस सप्ताह सौंफ की आवक रिकार्ड 1482 बोरी में अनुमानित वजन 1037 क्विंटल रही। बारीक सौंफ का भाव 22 हजार रुपए, तो मोटी सौंफ 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। दरअसल गत फरवरी माह से प्रति रविवार सौंफ की आवक में बढ़ोतरी हो रही हैं। सौंफ
व्यापारी राजेश राठौड़ ने कहा कि इस माह के प्रारंभ से तेज धूप के चलते सौंफ उपज सूखकर बेहतर क्वालिटी की आ रही थी, लेकिन गत दिनों के मौसम बदलाव ने फिर सौंफ की
उपज पर प्रभाव डाल दिया। इससे सौंफ के रंग में अंतर आने लगा हैं। वही सौफ 160 स्व लेकर 210 रुपए प्रति किलों के मान से भाव कृषकों को दिया गया वही मोटी सौफ 110 से लेकर 120 रुपए तक के दाम रहे वही बहेतर क्वालिटी वाली सौफ 180 से 210 के बीच रहा वही व्यापारी राठौर का कहना है कि गत वर्ष की आने वाली सौफ में समय का अंतर हुआ है जो सौफ 15 मार्च के पूर्व मंडी खरीदी बिक्री के लिए पहुंच जानी थी वह अब आ रही है ऐसे में समय का जरूर अंतर आया है हॉलाकि मंडी में 2 से 3हजार किसान व 150 से अधिक व्यापारी अलग अलग जिलों से आकर यहाँ सौफ की खरीदी बिक्री करते है इस दौरान व्यापारी राठौड़ ने बताया कि वे यहां से सौंफ खरीदकर गुजरात के गुन्जा क्षेत्र में भेजते हैं। वहां फैक्ट्री में सौंफ की सफाई व क्लिनिंग होकर देश प्रदेश में एक्सपोर्ट होती हैं। वर्तमान में आ रही सौंफ में प्रति क्विंटल 3 किलो से अधिक वेस्ट सामग्री निकल रही हैं।हालफिलहाल सौफ के दाम में इजाफा तब देखने को मिल सकता है आगे एक्सपोर्ट को लाइन खुल जाती है तो संभवतः भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
रविवार को सौंफ मंडी परिसर में सौंफ के ढेर नजर आए।
*आवक हुई कमजोर गंधवानी मंडी से बड़वानी में*
जानकारी के अनुसार बड़वानी कृषि उपज मंडी में अधिकांश किसान समीप धार जिले से उपज बेचने आते हैं। वहीं बीते कुछ वर्ष से समीप धार जिले की गंधवानी कृषि मंडी में सौंफ की आवक की बिक्री होने लगी हैं, जो बड़वानी से करीब 40 किमी दूर है। ऐसे में धार जिले के अधिकांश किसान वहीं अपनी उपज बेचने में रुचि दिखा रहे हैं। वर्तमान में गंधवानी मंडी में सौंफ की बंपर आवक के साथ भावों में 10 से 12 हजार रुपए प्रति क्विं. भाव अधिक मिल रहा हैं। इसके चलते बड़वानी कृषि उपज मंडी में सौंफ आवक एक हजार बोरी तक नहीं पहुंच पा रही हैं। जबकि कुछ वर्ष पूर्व तक मंडी में सौंफ की आवक ढाई से तीन हजार बोरी तक रहती थी। हालांकि इस रविवार सीजन में पहली बार सौंफ आवक 1400 बोरी से अधिक रही। व्यापारियों के अनुसार सौंफ की आवक अप्रैल माह तक बरकरार रहेगी।
*अस्थाई दुकानें, पार्किंग व्यवस्था नहीं सुधरी*
प्रति रविवार लगने वाली कृषि उपज मंडी परिसर में बाइक व चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया। वाहन चालक जहां-तहां मनमर्जी से पार्किंग करते रहे, जिससे किसान, व्यापारियों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी आई। वहीं मंडी के बाहर राजघाट रोड के दोनों किनारों पर सड़क तक अस्थाई दुकानों का कब्जा पीछे नहीं हटा। बता दें कि गत सप्ताह मंडी के सामने बीच रोड पर ट्रैक्टर खराब होने से एक डेढ़ घंटे जाम के हालात बने थे। इस मार्ग पर निजी अस्पतालें, बसाहटें व राजघाट-नर्मदा तट का मुख्य मार्ग होने से आपातकालिन स्थिति में समस्या आ सकती हैं।

Continue With Google
Comments (0)