गढ़ाकोटा परियोजना में आयोजित हुआ 'शाला पूर्व शिक्षा सेमिनार'

गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में महिला एवं बाल विकास,रहली एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनाँक 06/04/2026 क़ो महिला एवं बाल विकास विभाग रहली की गढ़ाकोटा परियोजना द्वारा शाला पूर्व शिक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें 7 आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव-पत्र एवं गतिविधियों क़ो डेमो द्वारा प्रतिभागी कार्यकर्ताओं के बीच प्रस्तुत किया। बच्चों क़ो नियमित आँगनवाड़ी केंद्र में बुलाकर उनके साथ सीखने-सिखाने की आनन्दमय एवं रोचक गतिविधियाँ करने के तरीकों पर चर्चा की गई। इसमें प्रतिभागी कार्यकर्ताओं क़ो खेल,कला,शारीरिक,संज्ञानात्मक एवं सामाजिक जैसे सभी विकास क्षेत्रों से जुड़ी खेल आधारित गतिविधियों द्वारा 3-6 वर्ष के बच्चों के साथ स्थानीय एवं परिवेशीय संसाधनों का टीएलएम के रूप में इस्तेमाल करने पर समझ बनाने व सीखने के अवसर मिले। इस सेमिनार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अपने द्वारा बनाई टीएलएम समाग्री व उन पर बच्चों के साथ होने वाली गतिविधियों क़ो एक-दूसरे से साझा किया। 

 

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी,तहसीलदार महेश दुबे गढ़ाकोटा,परियोजना अधिकारी श्रीमती शीतल पटेरिया,सेक्टर सुपरवाइजर राजेश्वरी चौबे,स्नेहलता जैन,बबिता भदौरिया,प्रियंका सेन एवं अज़ीम प्रेमजी संस्था के राकेश कुमार, लवकुश,अमित कुमार,सत्य प्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे।